अन्य

आईपीएल 2025: शुभमन-बटलर की आक्रामक अर्धशतकीय पारियों की बदौलत जीटी की एसआरएच पर 38 रनों से जीत

jantaserishta.com
3 May 2025 8:02 AM IST
आईपीएल 2025: शुभमन-बटलर की आक्रामक अर्धशतकीय पारियों की बदौलत जीटी की एसआरएच पर 38 रनों से जीत
x
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 51वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 38 रनों से हराया। गुजरात की तरफ से शुभमन गिल ने सर्वाधिक 76 (38) रनों की कप्तानी पारी खेली।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की तरफ से साईं सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने बल्लेबाजी की शुरुआत की। सुदर्शन ने 48 रन (23 गेंद) और गिल ने 76 रन (38 गेंद) बनाए। गिल ने अपनी पारी में 10 चौके और दो छक्के जड़े। वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे जोस बटलर ने तेज-तर्रार 67 रन (37 गेंद) बनाए। चौथे नंबर पर वाशिंगटन सुंदर ने 21 रन (16 गेंद) और शाहरुख खान ने 6 रन बनाए। गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 224 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया।
सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से सर्वाधिक तीन विकेट जयदेव उनादकट ने चटकाए। उनके अलावा कप्तान पैट कमिंस और जीशान अंसारी को एक-एक सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की। टीम को पहला झटका 4.3 ओवर में ट्रेविस हेड के 20 (16 गेंद) के रूप में लगा। अभिषेक शर्मा ने अपनी 74 रनों (41 गेंद) की पारी में चार चौके और छह गगनचुंबी छक्के जड़े। इनके अलावा तीसरे नंबर पर आए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 13 (17 गेंद), चौथे नंबर पर उतरे विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 23 (18 गेंद) और पांचवें नंबर पर अनिकेत वर्मा ने 3 कुछ खास नहीं कर पाए। कमिंडू मेंडिस बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। अंत में नीतीश कुमार रेड्डी ने 21 रन (10 गेंद) और कप्तान पैट कमिंस ने 19 रन (10 गेंद) बनाकर संघर्ष किया, लेकिन वे टीम को जीत दिलाने में असफल रहे। एसआरएच निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 186 रन ही बना सकी और इस मुकाबले को 38 रनों से गंवा दिया।
गुजरात टाइटंस की तरफ से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को दो-दो और कोट्जे और इशांत शर्मा को एक-एक सफलता मिली।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story