अन्य

आईपीएल 2025 : टेबल टॉपर बन सकती है पंजाब किंग्स, सनराइजर्स से आरसीबी की हार के बाद उथप्पा ने किया दावा

jantaserishta.com
24 May 2025 11:33 AM IST
आईपीएल 2025 : टेबल टॉपर बन सकती है पंजाब किंग्स, सनराइजर्स से आरसीबी की हार के बाद उथप्पा ने किया दावा
x
नई दिल्ली: भारत के पूर्व विकेटकीपर रॉबिन उथप्पा ने शुक्रवार को लखनऊ में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की हार के बाद दावा किया है कि अंक तालिका में पंजाब किंग्स टेबल टॉपर बन सकती है।
हैदराबाद से हारने के बाद आरसीबी तीसरे पायदान पर पहुंच गई। अब अंक तालिका में पहले स्थान पर गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स दूसरे स्थान पर बनी हुई है। पंजाब किंग्स को अभी लीग में बचे हुए दो मैच खेलने हैं। अगर वह दोनों मैच में जीत हासिल कर लेती है तो 21 अंकों के साथ टेबल टॉप कर जाएगी। जिसमें शनिवार को जयपुर में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाला मैच भी शामिल है।
जियो हॉटस्टार पर पूर्व क्रिकेटर उथप्पा ने पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले पर बात की। उन्होंने कहा कि पंजाब किंग्स यकीनन टॉप-2 की दौड़ में हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिस तरह से टीम का नेतृत्व किया है, इससे टीम के आत्मविश्वास में काफी बढ़ोतरी हुई है। प्रभसिमरन सिंह, नेहल वढेरा और प्रियांश आर्य जैसे खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। श्रेयस अय्यर भी अच्छी फॉर्म से गुजर रहे हैं। जब आपके भारतीय खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो यह किसी भी आईपीएल टीम के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। पंजाब किंग्स को शीर्ष पर देखकर मुझे आश्चर्य नहीं होगा।"
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने कहा, "मैंने हमेशा गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स को अपनी टॉप-2 में रखा है। आरसीबी ने जिस तरह से हैदराबाद के सामने मैच गंवाया। यह पहली बार नहीं पूर्व में आरसीबी ऐसे मैच हारी है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि वे एलिमिनेटर जीतेंगे और फाइनल में पहुंचेंगे। लेकिन अभी तक, जीटी और पंजाब किंग्स मेरे शीर्ष दो हैं।"
एसआरएच के खिलाफ आरसीबी की 42 रनों से हार पर उथप्पा ने अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी के पतन को हार का कारण बताया। विराट कोहली और फिल साल्ट ने 232 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की, लेकिन उनके आउट होने के बाद आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज अच्छी पारी नहीं खेल पाया और टीम 19.5 ओवर में 189 रनों पर ढेर हो गई। साल्ट ने 62 रनों की पारी खेली, जबकि कोहली ने 25 गेंदों में 43 रनों की पारी खेलकर लक्ष्य का पीछा करने की नींव रखी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story