अन्य

आईपीएल 2025 : केकेआर के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ ने ट्रेनिंग कैंप में मनाई होली

jantaserishta.com
15 March 2025 8:27 AM IST
आईपीएल 2025 : केकेआर के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ ने ट्रेनिंग कैंप में मनाई होली
x
कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने होटल में होली के त्‍योहार को मनाया। खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ ने प्री-सीजन तैयारियों से ब्रेक लेकर पारंपरिक होली समारोह में शामिल होने का फैसला किया। सभी खिलाड़ियों ने जमकर एक दूसरे का साथ रंगों का त्योहार मनाया।
चमकीले रंगों की बौछार के बीच, अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह और अंगकृष रघुवंशी सहित केकेआर के सितारे एक-दूसरे पर रंग-गुलाल लगाते हुए उत्सव का आनंद लेते देखे गए। इस जश्न के दौरान मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित के साथ कोचिंग स्टाफ के सदस्य भी मौजूद थे।
कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2025 में अपने अभियान की शुरुआत 22 मार्च को प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ करेगी।
इससे पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बुधवार को ईडन गार्डन्स पिच पर पूजा समारोह के साथ प्री-टूर्नामेंट शिविर की शुरुआत की।
केकेआर ने अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2025 सीजन के लिए अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। तीन बार की आईपीएल विजेता टीम ने ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को अपना उप-कप्तान बनाया है।
केकेआर टीम में सबसे वरिष्ठ भारतीय खिलाड़ी रहाणे अब श्रेयस अय्यर की जगह लेंगे, जिन्होंने चेन्नई में आईपीएल 2024 में फ्रेंचाइजी का नेतृत्व किया था। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने अय्यर को रिटेन नहीं किया और अब वह आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की कप्तानी करेंगे।
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बुधवार को ईडन गार्डन्स पिच पर पूजा समारोह के साथ कोलकाता में अपने प्री-टूर्नामेंट कैंप की शुरुआत की। मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित के नेतृत्व में कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों ने इस ऐतिहासिक क्रिकेट स्थल पर क्रिकेट गतिविधियों की शुरुआत करने से पहले समारोह में भाग लिया।
कप्तान अजिंक्य रहाणे और ईडन गार्डन्स के पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी ने क्रिकेट के लिए एक और सफल आईपीएल अभियान के लिए अनुष्ठान किए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story