अन्य

आईपीएल 2025 : हैदराबाद ने लखनऊ की प्लेऑफ की उम्मीदों पर पानी फेरा, छह विकेट से मैच जीता

jantaserishta.com
20 May 2025 8:03 AM IST
आईपीएल 2025 : हैदराबाद ने लखनऊ की प्लेऑफ की उम्मीदों पर पानी फेरा, छह विकेट से मैच जीता
x
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 के एक बेहद अहम मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से हराकर उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी।
लखनऊ द्वारा दिए गए 206 रनों के लक्ष्य को हैदराबाद ने 18.2 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और कुल 59 रन बनाए। उन्होंने 20 गेंदों की पारी में छह छक्के और चार चौके लगाए।
वहीं, हेनरिक क्लासेन ने 47 रन की शानदार पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 35 रन और कामिंदु मेडिंस ने महत्वपूर्ण योगदान देकर जीत की नींव रखी।
हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ही ओवर में अथर्व तायडे (13 रन) को दिग्वेश राठी ने आउट कर लखनऊ को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद अभिषेक और ईशान ने पारी को संभाला और तेजी से रन बटोरे।
अभिषेक शर्मा ने एक ही ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर मुकाबले का रुख बदल दिया। उनकी पारी ने हैदराबाद को 8 ओवर में ही 100 रन के पार पहुंचा दिया।
आठवें ओवर में अभिषेक का विकेट गिरने के बाद किशन और फिर क्लासेन और कामिंदु ने पारी को आगे बढ़ाया। क्लासेन और कामिंदु के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी ने लखनऊ की वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिए। क्लासेन 47 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन तब तक हैदराबाद जीत की दहलीज पर पहुंच चुका था।
इससे पहले, हैदराबाद ने टॉस जीतकर लखनऊ को बल्लेबाजी का न्योता दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। उनके लिए मिशेल मार्श और एडन मार्करम ने शानदार अर्धशतक लगाए, जबकि निकोलस पूरन ने तेजतर्रार 45 रनों की पारी खेली।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story