अन्य
आईपीएल 2025 : डीसी बनाम एसआरएच मुकाबला बारिश के कारण रद्द, प्लेऑफ के लिए दिल्ली की मुश्किल बढ़ीं
jantaserishta.com
6 May 2025 8:10 AM IST

x
हैदराबाद: आईपीएल 2025 का 55वां मुकाबला सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। बारिश के कारण दूसरी पारी में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले। इससे मैच जीत कर प्लेऑफ की राह आसान बनाने की दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीद को झटका लगा है। अब उसे प्लेऑफ के लिए और मेहनत करनी होगी।
एसआरएच सात अंकों के साथ प्वाइंट टेबल पर आठवें स्थान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 13 अंकों के साथ प्वाइंट टेबल में पांचवें स्थान पर है।
इससे पहले कप्तान पैट कमिंस (19 रन पर 3 विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत एसआरएच ने दिल्ली कैपिटल्स को 20 ओवर में सात विकेट पर 137 रन पर रोक दिया।
हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए शुरुआत में ही दिल्ली कैपिटल्स को बैकफुट पर धकेल दिया। पैट कमिंस ने पहले तीन ओवरों की पहली गेंद पर विकेट चटकाए। इसके बाद दिल्ली कभी संभल नहीं सकी और विकेटों का सिलसिला थमा नहीं, जिसके चलते दिल्ली को अंत में आशुतोष शर्मा को इम्पैक्ट सब के तौर पर लाना पड़ा। आशुतोष और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारी ने दिल्ली को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और छह ओवर के पॉवरप्ले में दिल्ली ने 26 रन जोड़कर अपने चार विकेट गंवा दिए। कमिंस ने मैच की पहली गेंद पर करुण नायर का शिकार कर लिया। उन्होंने फिर अगले दो ओवरों की पहली गेंदों पर फाफ डुप्लेसी और अभिषेक पोरेल को पवेलियन की राह दिखाई। कप्तान अक्षर पटेल को हर्षल पटेल ने छठे ओवर में आउट किया।
केएल राहुल ने 14 गेंदों में 10 रन बनाए, लेकिन जयदेव उनादकट की गेंद पर विकेटकीपर के हाथों लपके गए। दिल्ली ने अपना पांचवां विकेट 29 के स्कोर पर गंवाया। स्टब्स ने विप्रज निगम के साथ 30 गेंदों में 33 रन की साझेदारी की। विप्रज 17 गेंदों में एक चौके और एक छक्के के सहारे 18 रन बनाकर रन आउट हुए।
स्टब्स ने फिर आशुतोष के साथ सातवें विकेट के लिए 45 गेंदों पर 66 रन जोड़कर दिल्ली को 137 तक पहुंचाया। ट्रिस्टन ने 36 गेंदों पर नाबाद 41 रन में चार चौके लगाए जबकि आशुतोष ने 26 गेंदों पर 41 रन में दो चौके और तीन छक्के उड़ाए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





