अन्य

आईपीएल 2025: नजदीकी मुकाबले में सीएसके ने केकेआर को दो विकेट से हराया

jantaserishta.com
8 May 2025 7:57 AM IST
आईपीएल 2025: नजदीकी मुकाबले में सीएसके ने केकेआर को दो विकेट से हराया
x
कोलकाता: आईपीएल 2025 का 57वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच को सीएसके ने दो गेंद शेष रहते दो विकेट से जीत लिया।
180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की शुरुआत बहुत ही खराब रही। टीम ने पहला विकेट आयुष म्हात्रे के रूप में खोया, जो बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, 25 रन के टीम स्कोर पर सीएसके को दूसरा झटका लगा। सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे भी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर उर्विल पटेल ने ताबड़तोड़ 31 (11) रन बनाए। चौथे और पांचवें नंबर पर क्रमशः रविचंद्रन अश्विन (8) और रविंद्र जडेजा (19) भी जल्द ही पवेलियन लौट गए।
वहीं, डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 गेंदों पर 52 रनों की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली। शिवम दुबे ने 40 गेंदों पर 45 रन बनाए। अंत में एमएस धोनी ने 18 गेंदों पर नाबाद 17 रन बनाए और टीम को दो गेंद शेष रहते जीत दिलाई।
केकेआर की तरफ से वैभव अरोड़ा ने सर्वाधिक तीन सफलताएं हासिल कीं। उनके अलावा हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट चटकाए और मोइन अली ने एक बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी उतरी केकेआर ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज गुरबाज ने 11 और सुनील नारायण ने 26 रन बनाए। टीम ने अपना पहला विकेट गुरबाज के रूप में 1.3 ओवर में खोया। तीसरे नंबर पर कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 33 गेंदों पर 48 रन बनाए। इसके बाद अंगकृष्ट रघुवंशी (1) सस्ते में पवेलियन लौटे। मनीष पांडेय ने नाबाद 36 रन बनाए। आंद्रे रसेल ने टीम स्कोर में 38 रनों का योगदान दिया। रिंकू सिंह ने छह और रमनदीप सिंह ने नाबाद चार रन बनाए। इस तरह केकेआर निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 176 रन बना सकी।
सीएसके की तरफ से नूर अहमद ने सर्वाधिक चार सफलताएं हासिल कीं। उनके अलावा रविंद्र जडेजा और अंशुल कंबुज को एक-एक विकेट मिला।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story