अन्य
आईओसी के अध्यक्ष थामस बाख ने सीएमजी को नव वर्ष का संदेश भेजा
jantaserishta.com
2 Jan 2025 8:40 AM IST

x
बीजिंग: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थामस बाख ने मंगलवार को चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) को नववर्ष का संदेश भेजा और सीएमजी के महानिदेशक व सभी कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
बधाई संदेश में बाख ने कहा कि कई वर्षों से सीएमजी हमेशा आईओसी का महत्वपूर्ण साझेदार रहा है। सीएमजी ने अरबों चीनी लोगों का उत्साहवर्धन किया और ओलंपिक लेखों के प्रसारण कवरेज के लिए आदर्श मिसाल पेश की। आईओसी को सीएमजी जैसे समर्पित मीडिया साझेदार के साथ सहयोग करने पर गर्व है। आशा है कि सीएमजी के साथ सफल सहयोग का नया अध्याय जुड़ेगा।
आईओसी के अध्यक्ष के रूप में बाख का कार्यकाल खत्म होने वाला है। इस मौके पर उन्होंने पिछले दस सालों में सहयोग और मित्रता के लिए सीएमजी के महानिदेशक और सभी कर्मचारियों को हार्दिक धन्यवाद दिया।
बाख ने विश्वास जताया कि खेल की ताकत दुनिया को बेहतर बनाएगी। आशा है कि सीएमजी पहले की तरह मेरे उत्तराधिकारी का समर्थन करेगा और खेल के जरिए दुनिया को बेहतर बनाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





