अन्य

संभल मामले में जांच तेज : आयोग ने जिलाधिकारी समेत 15 लोगों के बयान दर्ज किए

jantaserishta.com
2 March 2025 8:30 AM IST
संभल मामले में जांच तेज : आयोग ने जिलाधिकारी समेत 15 लोगों के बयान दर्ज किए
x
संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के मामले में जांच कर रही न्यायिक जांच आयोग की टीम चौथी बार दो दिवसीय यात्रा पर शहर पहुंची। टीम ने शुक्रवार और शनिवार को विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए।
संभल के जिला अधिकारी राजेंद्र पैंसिया ने मीडिया से कहा कि आयोग की टीम शनिवार को कुल 15 लोगों के बयान दर्ज कर रही है। इससे पहले शुक्रवार को आयोग ने 29 लोगों के बयान दर्ज किए थे।
डीएम राजेंद्र पैंसिया ने आयोग की प्रक्रिया के बारे में कहा, "जो लोग अपने बयान दर्ज कराना चाहते थे, उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। आज मेरे बयान के साथ-साथ एसडीएम वंदना मिश्रा के बयान भी दर्ज किए गए। शुक्रवार को हमारे एडीएम के बयान भी दर्ज किए गए थे। इसके अतिरिक्त, चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के बयान भी आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए गए।"
उन्होंने कहा कि जांच आयोग का मुख्य उद्देश्य मामले से जुड़ी सच्चाई का पता लगाना है और इसके तहत अधिकारियों के बयान महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। आयोग की टीम ने घटनाओं की सटीक जानकारी जुटाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए हैं और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल 24 नवंबर को संभल के शाही जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा हो गई थी। भीड़ ने पुलिस पर पथराव के साथ फायरिंग भी की थी। इसमें कई लोग घायल हुए थे। कुछ लोगों की जान भी चली गई थी। इस दौरान हिंसा से जुड़े वीडियो के आधार पर कई गिरफ्तारियां भी की गई हैं। गिरफ्तार लोगों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story