अन्य

बस में ड्राइवर सीट के नीचे छिपा रखा था नशे का सामान, मध्यप्रदेश के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Kunti Dhruw
15 April 2022 5:20 PM GMT
बस में ड्राइवर सीट के नीचे छिपा रखा था नशे का सामान, मध्यप्रदेश के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
x
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने बस से अफीम लेकर आ रहे एक आरोपी को पकड़ा है।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने बस से अफीम लेकर आ रहे एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी झारखंड के रांची से माल लेकर रायपुर जा रहा था। इस बीच पुलिस ने उसे रास्ते में ही दबोच लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने करीब 75 हजार का माल बरामद किया है। मामला जूटमिल चौकी क्षेत्र का है। आरोपी मूल रूप से मध्यप्रदेश का रहने वाला है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि झारखंड के रांची से एक शख्स अफीम लेकर बस में आ रहा है। उसके पास हजारों रुपए का माल है। इसी आधार पर पुलिस ने उस बस के रूट की नाकेबंदी की थी और जांच शुरू की थी। साथ ही जूटमिल चौकी के पास से आने जाने वाल बसों की जांच की जा रही थी।
पुलिस जांच कर रही थी। इस बीच एक बास झारखंड की तरफ से आती हुई पुलिस को दिखी थी। जिसके बाद पुलिस ने बस को रोक लिया। बस रोकने पर बस की तलाशी ली गई। जिसमें ड्राइवर सीट के नीचे पुलिस को 2 पैकेट मिले। जिसमें 75 हजार का अफीम रखा था।
पूछताछ में पता चला कि इस माल को दयाल शुक्ला(47) ने लोड कराया था। जबकि अन्य यात्रियों को इस बार में कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने दयाल शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने कुल 750 ग्राम अफीम बरामद किया है। पुलिस ने बताया की आरोपी मुख्य रूप से मध्यप्रदेश के रीवा जिले का रहने वाला था। जो इस समय रायपुर में रह रहा था और वह रायपुर ही ये पूरा माल लेकर जा रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को पूरे मामले का खुलासा किया है।


Next Story