
x
बीजिंग: हाल के वर्षों में चीन आरएमबी के सीमा पार उपयोग के लिए संस्थागत व्यवस्था और बुनियादी संस्थापनों के निर्माण में सुधार कर रहा है। चीन ने वित्तीय बाजार का दोतरफा खुलापन बढ़ाया, जिससे देशी-विदेशी संस्थाओं के लिए आरएमबी के प्रयोग में बेहतर नीतिगत वातावरण तैयार हुआ। आरएमबी के अंतर्राष्ट्रीय उपयोग के विभिन्न सूचकांक सतत रूप से उन्नत हो रहे हैं।
आरएमबी के अंतर्राष्ट्रीयकरण की प्रक्रिया में बहुपक्षीय विकास बैंक और व्यापक विदेशी पूंजी वाली संस्थाओं की सहायता अनिवार्य है। संबंधित व्यवसाय के बढ़ने के चलते बहुत सारे अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संगठनों ने आरएमबी वित्तपोषण का चुनाव किया।
एशियाई आधारभूत संस्थापन निवेश बैंक (एआईआईबी) के कोषाध्यक्ष नॉर्डली ने कहा कि चीन में एआईआईबी के बॉन्ड जारी करने की सीमा मुख्य रूप से 3 साल और 5 साल की अवधि में केंद्रित है। चीन सरकार ने अति-दीर्घकालिक विशेष सरकारी बॉन्ड जारी किया। इसकी अवधि 30 वर्ष या उससे भी अधिक है। इससे चीन के बॉन्ड बाजार की अवधि संरचना को विविध बनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय निवेशक यह देखने पर उत्सुक हैं।
नॉर्डली ने कहा कि विदेशी निवेशकों की आरएमबी बॉन्ड बाजार में भाग लेने में रुचि बढ़ रही है। चीन दुनिया का दूसरा बड़ा बॉन्ड बाजार बन गया है। इसका विशाल आकार है और प्रचुर तरलता भी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





