अन्य
'इंटरनेशनल मास्टर्स लीग' बेहतरीन पहल, किक्रेट के दिग्गजों को खेलते देखना अच्छा : विवेक ओबरॉय
jantaserishta.com
14 March 2025 8:16 AM IST

x
रायपुर: देश में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का आयोजन हो रहा है। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला इंडिया मास्टर्स और ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के बीच छत्तीसगढ़ के रायपुर में खेला गया। मैच देखने के लिए बॉलीवुड स्टार विवेक ओबरॉय भी पहुंचे। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए इस टूर्नामेंट को एक बेहतरीन पहल बताया।
विवेक ओबरॉय ने कहा, "क्रिकेट दुनिया भर में फैल रहा है और इंटरनेशनल मास्टर्स लीग एक बेहतरीन पहल है। हम सभी महान खिलाड़ियों को देखते हुए बड़े हुए हैं और उन्हें खेलते देखना पसंद करते हैं। आज के मुकाबले में करीब 25,000 दर्शक मौजूद थे। वहीं लाखों लोग ऑनलाइन मैच को देख रहे हैं। भारत में क्रिकेट का बहुत क्रेज है, सभी इसे पसंद कर रहे हैं। दुबई में भारत का जब कोई मैच होता है, वहां पर हजारों लोग एक साथ 'वंदे मातरम्' गाते हैं, तो उसका अलग अहसास होता है।"
अपनी रियल एस्टेट कंपनी बीएनडब्ल्यू के बारे में उन्होंने कहा, "हमारी कंपनी बीएनडब्ल्यू का लोगो सचिन सर, युवराज और पठान ब्रदर्स के टी-शर्ट पर है। हमें बहुत गर्व महसूस हो रहा है। यह हमारे कंपनी के लिए भी बहुत अच्छा है। अगर कोई यूएई में लग्जरी रियल एस्टेट के बारे में सोचेगा, तो उसमें पहला नाम बीएनडब्ल्यू का आएगा। हम लोग दिन-रात मेहनत करते आए हैं। अच्छे कर्मों के फल से हम यहां पर पहुंचे। 20-25 लोगों की टीम से 400 की टीम तक पहुंचे हैं। कंपनी धीरे-धीरे अच्छा कर रही है।"
बता दें कि इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला इंडिया मास्टर्स और ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स के बीच खेला गया। पहले बैटिंग करते हुए इंडिया मास्टर्स ने 221 रनों का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स सिर्फ 126 रन ही बना सकी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





