अन्य
ईमानदार कार्यकर्ता का अपमान कांग्रेस की कार्य संस्कृति का हिस्सा : विश्वास सारंग
jantaserishta.com
30 Oct 2024 8:55 AM IST

x
भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए दलितों के अपमान का मुद्दा उठाया है।
उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा कि ईमानदार और मेहनती कार्यकर्ता का अपमान करना कांग्रेस की कार्य संस्कृति का हिस्सा है। इसकी मिसाल पिछले दिनों देखने को मिली, जब प्रियंका गांधी वायनाड से पर्चा दाखिल कर रही थी तो पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कमरे के बाहर खड़े थे। ये घटना बताती है कि कांग्रेस पार्टी में दलित नेताओं का कैसे अपमान होता है। कांग्रेस में जमीनी नेताओं और कार्यकर्ताओं का यही हाल होता है।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस में गांधी परिवार के अलावा उनके चाटुकारों को तरजीह मिली है। सामान्य कार्यकर्ता वहां हर समय उपेक्षित रहता है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ जो हुआ, वह एक प्रमुख दलित नेता का घोर अपमान है, जो राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी ने किया है।
मुद्दा यह है कि जीतू पटवारी पर जो कटाक्ष अजय सिंह ने किया है। उसके लिए पर्दे के पीछे कौन है, क्या दिग्विजय सिंह हैं, क्या कमलनाथ हैं? जिन्होंने मध्य प्रदेश में कांग्रेस का बेड़ा गर्क कर दिया। पर ये बात भी सही है कि कांग्रेस में इसके अलावा कुछ अपेक्षित नहीं है। जो कांग्रेस अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान करती हो। उनके प्रदेश अध्यक्ष से और क्या अपेक्षा रहेगी।
दरअसल केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया था। प्रियंका के नामांकन दाखिल करने के दौरान राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे। लेकिन, नामांकन के दौरान का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमरे के बाहर खड़े दिखाई दिए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





