अन्य
इंदौर ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, पौधरोपण में गिनीज बुक में नाम दर्ज
jantaserishta.com
15 July 2024 9:01 AM IST

x
इंदौर: देश की सबसे स्वच्छ नगरी के तौर पर पहचाने जाने वाली मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर ने पौधरोपण के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इंदौर ने 24 घंटे में सबसे ज्यादा पौधा लगाने पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है।
इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में 51 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। इस अभियान के तहत रविवार को एक दिन में 11 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया। पूरे दिन इंदौर के लोगों ने पौधरोपण किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इस मौके पर उपस्थित रहे और उन्होंने भी बीएसएफ के रेवती रेंज में पौधरोपण किया।
रविवार की शाम होते-होते इंदौर ने नया कीर्तिमान स्थापित करने में सफलता पाई। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से मुख्यमंत्री मोहन यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इंदौर के बीएसएफ रेवती रेंज में शंख ध्वनि के साथ पौधे रोपने का सिलसिला शुरू हुआ था। यहां रविवार को 11 लाख पौधे रोपकर एक नए कीर्तिमान को स्थापित करने की तैयारी कई दिनों से जारी थी। वर्ष 2023 में असम में जन भागीदारी से 9 लाख 26 हजार पौधे रोपकर एक कीर्तिमान बनाया था। इंदौर ने अब इस कीर्तिमान को तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। 50 हजार से ज्यादा लोग इस अभियान को सफल बनाने में लगे रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





