अन्य
इंडोनेशिया: कुकिंग ऑयल फैक्ट्री में आग लगने से नौ की मौत, चार घायल
jantaserishta.com
3 Nov 2024 8:56 AM IST

x
जकार्ता: इंडोनेशिया के सबसे बड़े शहर जकार्ता के पास कुकिंग ऑयल फैक्ट्री में लगी भीषण आग में नौ लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इधम खोलिद के अनुसार, शुक्रवार को बेकासी शहर के एक औद्योगिक परिसर में आग लग गई। खोलिद बेकासी के आपदा प्रबंधन और न्यूनीकरण एजेंसी में पुनर्निर्माण और पुनर्वास इकाई के प्रमुख हैं।
खोलिद ने सिन्हुआ को बताया कि आग में नौ लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए, उन्होंने बताया कि घायलों में अधिकांश लोग फैक्ट्री के कर्मचारी थे। चौथा घायल व्यक्ति एक फायर फाइटर था। शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, खोलिद ने बताया कि आग पूरी तरह से बुझा दी गई है। उन्होंने आग के फिर से भड़कने की आशंका को रोकने के लिए किए जा रहे कोशिशों का जिक्र किया।
जकार्ता खोज एवं बचाव कार्यालय के प्रमुख अगुंग प्रियम्बोडो ने बताया कि घायल व्यक्तियों को जलने से संबंधित चोटों के लिए अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। इससे पहले 15 अक्टूबर को पश्चिमी जकार्ता में दर्जनों घरों में आग लगने से तीन बच्चों सहित पांच लोगों की जान चली गई। 30 घरों को नष्ट करने वाली आग पर काबू पाने के लिए 22 दमकल गाड़ियों और 110 फायर डिपार्टमेंट के कर्मियों को तैनात किया गया। सुबह करीब 7 बजे आग बुझा दी गई। इस घटना के कारण कथित तौर पर 10 बिलियन इंडोनेशियाई रुपिया (लगभग 640,000 डॉलर) का वित्तीय नुकसान हुआ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





