अन्य

आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक लड़ाई, पाकिस्तान को भुगतना होगा अंजाम: दीपक प्रकाश

jantaserishta.com
14 May 2025 8:23 AM IST
आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक लड़ाई, पाकिस्तान को भुगतना होगा अंजाम: दीपक प्रकाश
x
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने आतंकवाद के खिलाफ देश की कठोर नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की मजबूत स्थिति पर बड़ा बयान दिया है।
दीपक प्रकाश ने कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई शुरू की है, जिसके परिणामस्वरूप पाकिस्तान को सिंधु नदी के पानी पर कोई अधिकार, व्यापार या बातचीत का अवसर नहीं मिलेगा। यदि पाकिस्तान भारत की धरती पर किसी भी आतंकवादी गतिविधि को अंजाम देने की कोशिश करता है, तो उसे न केवल अपने कृत्यों की सजा भुगतनी पड़ेगी, बल्कि भारतीय सेना उसे उसकी औकात भी दिखाएगी।
प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का जिक्र करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि पूरी दुनिया ने भारत की सैन्य ताकत, एकजुटता और 140 करोड़ नागरिकों की एकता को देखा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में नया भारत आतंकवाद को करारा जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है। आतंकवादी गतिविधियों को अब युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। अगर पाकिस्तान ने कोई उकसावे की कार्रवाई की, तो रावलपिंडी और लाहौर में भारत का तिरंगा लहराता दिखेगा। यह प्रधानमंत्री का स्पष्ट संदेश है, जिससे हर भारतीय को गर्व और ऊर्जा महसूस होती है और उनके नेतृत्व में विकसित भारत की यात्रा को कोई नहीं रोक सकता।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी स्थिति को मजबूत किया है। आतंकवाद के खिलाफ भारत की 'जीरो टॉलरेंस' की नीति ने न केवल पड़ोसी देशों को, बल्कि पूरी दुनिया को यह संदेश दिया है कि भारत अपनी संप्रभुता और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं करेगा। भारत की सेना, सरकार और जनता एकजुट होकर किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में प्रगति कर रहा है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर भी अभेद्य बन चुका है। यह नया भारत किसी भी खतरे को कुचलने और वैश्विक शांति स्थापित करने में सक्षम है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story