अन्य

इंडियन नेशनल लोकदल ने 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, आदित्य चौटाला डबवाली से मैदान में

jantaserishta.com
12 Sept 2024 11:16 AM IST
इंडियन नेशनल लोकदल ने 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, आदित्य चौटाला डबवाली से मैदान में
x
नई दिल्ली: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपने 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। आदित्य चौटाला डबवाली से चुनावी मैदान में हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए देर रात इंडियन नेशनल लोकदल ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। उम्मीदवारों की लिस्ट में प्रताप चौटाला के बेटे रवि चौटाला की पत्नी सुनैना चौटाला को फतेहाबाद से चुनावी मैदान में उतारा गया है। जबकि आदित्य चौटाला को डबवाली से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने टोहाना से कुणाल करण सिंह, जुलाना से सुरेंद्र लाठर, मुलाना (एससी) से प्रकाश भारती, पुन्हाना से दया भड़ाना, नूंह से ताहिर हुसैन, पिहोवा से बलदेव सिंह वड़ैच, नीलोखड़ी (एससी) से बलवान वाल्मीकि, फिरोजपुर झिरका से मोहम्मद हबीब और इसराना (एसी) से सूरजभान नारा को चुनावी मैदान में उतारा है।
इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हिंदी में पोस्ट कर लिखा, "हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इनेलो पार्टी ने विभिन्न विधानसभाओं के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। हर प्रत्याशी अपने क्षेत्र की तरक्की और जनता की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।
बता दें कि हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। दोनों पार्टियों के बीच जुलाई में गठबंधन हुआ था। समझौते के अनुसार, हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से इनेलो 53 सीटों और बसपा 37 सीटों पर लड़ रही है। गठबंधन की तरफ से अभय चौटाला को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया गया है।
बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। पार्टी का कांग्रेस से साथ गठबंधन नहीं हो सका है, वह अकेले दम पर ही हरियाणा के चुनावी रण में उतरने जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story