अन्य
'इंडियन आइडल 12' के विजेता पवनदीप राजन सड़क दुर्घटना में घायल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने की स्वास्थ्य लाभ की कामना
jantaserishta.com
6 May 2025 8:50 AM IST

x
मुंबई: 'इंडियन आइडल 12' के विजेता रह चुके सिंगर पवनदीप राजन सोमवार तड़के एक सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह खबर सामने आने के बाद फैंस सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लगातार उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ''सुप्रसिद्ध गायक, देवभूमि उत्तराखंड के सपूत पवनदीप राजन के सड़क दुर्घटना में घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।''
बताया जा रहा है कि पवनदीप उत्तराखंड के चंपावत से दिल्ली आ रहे थे। इस दौरान उनकी कार गजरौला में हाईवे पर खड़े एक कैंटर से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि इसमें पवनदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उनके चालक राहुल सिंह और साथी अजय मेहरा भी चोटिल हुए। तीनों को पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसा सोमवार तड़के 3:30 बजे के आसपास हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
गौरतलब है कि पवनदीप ने सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के 12वें सीजन से अपने करियर की शुरुआत की थी और जीत की ट्रॉफी अपने नाम की थी। उन्हें प्राइज मनी के तौर पर 25 लाख रुपए भी मिले थे। उन्होंने टॉप 5 में मोहम्मद दानिश, अरुणिता कांजीलाल, निहाल तौरो, सायली कांबले और शनमुख प्रिया को पछाड़ा था। शो जीतने के बाद उन्होंने मुंबई में अपना घर लिया था।
वह कई म्यूजिक वीडियोज में अपनी आवाज दे चुके हैं। उनके पास अपना म्यूजिक स्टूडियो भी है, जिसमें वह नए-नए गाने रिकॉर्ड करते हैं। वह सिंगिंग के साथ-साथ तबला, गिटार और ढोलक जैसे कई इंस्ट्रूमेंट्स बजाने में माहिर हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





