अन्य
पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने जताई खुशी
jantaserishta.com
9 Aug 2024 8:45 AM IST

x
पेरिस: पेरिस ओलंपिक में गुरुवार को भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। मैच के बाद गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने आईएएनएस से बात करते हुए पदक मिलने पर खुशी जताई।
भारतीय हॉकी टीम के स्टार गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने आईएएनएस से कहा, "मेडल जीतकर हम लोग घर जा रहे हैं, इससे अच्छा और क्या हो सकता है। पेरिस ओलंपिक की यात्रा आसान नहीं थी, बहुत मुश्किल थी। जितना टीम के लिए कर सकता था, उतना किया।"
उन्होंने कहा कि, क्रिकेट की तुलना में फाइनेंशियली हम लोग कमजोर हैं। लेकिन अगर कहीं भी जाओ तो एक हॉकी फैन मिलेगा, जो कहेगा कि आपने अच्छा किया।
श्रीजेश ने बताया कि गोलकीपर के रूप में खेलना हमेशा मुश्किल रहा है। कई बार स्टैंडबाय, सेकंड गोलकीपर के रूप में भी खेला हूं। कई मैचों में हार और कई मैचों में जीत मिली है। हॉकी मे गोलकीपर का काम बहुत कठिन है।
मैच के दौरान गोल पोस्ट से बात करने की रणनीति को लेकर उन्होंने कहा कि यहां से जवाब नहीं आता, ये सिर्फ सुनता है। प्लेयर व्यस्त रहते हैं, उनके पास उतना समय नहीं रहता है कि बात करें। इसलिए गोलपोस्ट मेरा घर है, इससे मैं अच्छे से बात कर लेता हूं।
बता दें भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो के बाद पेरिस ओलंपिक में भी अपना परचम लहराते हुए कांस्य पदक जीत लिया है। भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को मात देकर कांस्य पदक जीता था। इस बार स्पेन को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता। यह ओलंपिक के इतिहास में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का 13वां पदक था।
पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी। इसके अगले मैच में अर्जेंटीना के साथ भारत का मैच 1-1 से ड्रॉ हुआ था। इसके अगले ही दिन 30 जुलाई को भारत ने आयरलैंड को 2-0 से हरा दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





