अन्य
भारतीय हॉकी प्लेयर ललित उपाध्याय ने कांस्य पदक जीतने के बाद किए काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन
jantaserishta.com
11 Aug 2024 5:04 PM IST

x
वाराणसी: पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारतीय हॉकी टीम वापस भारत लौट चुकी है। टीम के खिलाड़ी ललित उपाध्याय ने परिवार के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए। ललित वाराणसी के ही रहने वाले हैं।
वाराणसी में ललित ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर मंदिर में दर्शन पूजन किए। ललित पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद पहली बार काशी पहुंचे हैं। इस दौरान ललित और उनके परिजनों ने हर-हर महादेव के नारे भी लगाए।
पेरिस ओलंपिक के दौरान ललित का परिवार वाराणसी में उनका हर मैच देख रहा था। भारतीय हॉकी टीम की जीत के बाद आईएएनएस ने ललित के परिजनों की प्रतिक्रियाएं भी ली थी। ललित की मां भारतीय हॉकी टीम की जीत पर बहुत भावुक थीं। उनके पिता का कहना था कि यह टीम खाली हाथ नहीं लौटी है, जो बड़ी बात है।
इसके अलावा ललित की बहन और भाई ने भी उनको काफी सपोर्ट किया था। ललित के अलावा भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी रविवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद गुरु घर सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे।
इस अवसर पर भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि, मेडल लाने के बाद बहुत अच्छा लग रहा है। पिछली बार भी हमने अमृतसर पहुंचकर अपने घर जाने से पहले गुरु घर में माथा टेका था। टोक्यो ओलंपिक के बाद भी हमने यही किया था। हमने गुरु घर में माथा टेकने के बाद भगवान का शुक्रिया अदा किया। भारतीय हॉकी को बहुत प्यार और सम्मान मिल रहा है।
मालूम हो कि, भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया था, हालांकि उनको सेमीफाइनल मैच में जर्मनी के हाथों 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने इसके बाद कांस्य पदक मैच में स्पेन को हराकर मेडल जीता। इससे पहले भारत ने टोक्यो ओलंपिक में जर्मनी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीतकर 40 साल बाद हॉकी में पदक का सूखा समाप्त किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





