अन्य

पाकिस्तान में भारतीय फरजाना की गुहार, अपने बच्चों के लिए दोनों देशों की सरकारों से मांगी मदद

jantaserishta.com
31 July 2024 8:26 AM IST
पाकिस्तान में भारतीय फरजाना की गुहार, अपने बच्चों के लिए दोनों देशों की सरकारों से मांगी मदद
x
नई दिल्ली: पाकिस्तान में भारतीय मूल की फरजाना ने मदद की गुहार लगाई है। उसने भारत और पाकिस्तान सरकार से अपने बच्चों को पाने के लिए मदद मांगी है।
मुंबई की रहने वाली फरजाना बेगम ने 2015 में पाकिस्तान के रहने वाले यूसुफ मिर्जा इलाही से निकाह किया था। ये निकाह अबू धाबी में हुआ था। फरजाना ने पति पर आरोप लगाया है कि उसकी पहले भी कई निकाह किए हुए हैं और उसने ये बात छुपाई। शादी के दो-तीन साल बाद वह धोखे से उसे पाकिस्तान लेकर आया और खुद बच्चों को लेकर अबू धाबी चला गया।
फरजाना ने पति यूसुफ पर आरोप लगाया कि वह पहले भी कई शादियां कर चुका है और उनसे बच्चे पैदा करके पत्नी और बच्चों को छोड़ के चला जाता है। फरजाना के साथ भी यूसुफ के दो बच्चे हैं। वह बच्चों को लेकर अबू धाबी चला गया है।
10 जुलाई को फरज़ाना आखिरी बार अपने बच्चों से मिली थी। उसके बाद से बच्चों से उसका कोई संपर्क नहीं हुआ है। फरज़ाना ने लाहौर की एक कोर्ट में अपनी गुहार लगायी है। जिसकी सुनवाई 15 अगस्त को की जाएगी। फरज़ाना अपने बच्चो को पाने के लिए पाकिस्तान और भारत सरकार से लगातार मदद की गुहार लगा रही हैं। भारतीय दूतावास से उसका अनुरोध है कि वो इस विषय पर अबूधाबी अथॉरिटी से बात करे।
पीड़िता की पाकिस्तानी वकील ने बताया कि फरजाना पाकिस्तानी नागरिक की बीवी और दो पाकिस्तानी बच्चों की मां है। इसलिए जितने अधिकार पाकिस्तान के किसी नागरिक को हासिल हैं। उतने ही अधिकार फरजाना को भी देश में प्राप्त है। पाकिस्तानी सरकार का फर्ज बनता है कि इस मामले में फरजाना की मदद करे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story