अन्य

गठबंधन सरकार में भी जारी रहेगी भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी: रिधम देसाई

jantaserishta.com
11 Jun 2024 1:02 PM IST
गठबंधन सरकार में भी जारी रहेगी भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी: रिधम देसाई
x
नई दिल्ली: मॉर्गन स्टेनली इंडिया के प्रबंधक निदेशक (एमडी) रिधम देसाई ने कहा है कि गठबंधन सरकार बनने के बाद भी भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज वृद्धि दर जारी रहने की उम्मीद है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देसाई ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि गठबंधन सरकार के सामने किसी प्रकार की कोई बाधा आएगी। 2014 और 2019 को छोड़ दिया जाए तो भारत में गठबंधन सरकारें 1989 से चली आ रही हैं। मौजूदा सरकार अगले पांच वर्ष तक चलेगी।
उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि सरकार की नीति में किसी भी प्रकार का बदलाव होगा। सरकार का ध्यान बड़े स्तर पर स्थिरता लाना और आपूर्ति श्रृंखला को बनाने पर होना चाहिए। ऐसा करने से भारत की वृद्धि दर 7 से 8 प्रतिशत से बीच रहेगी और महंगाई भी काबू में रहेगी।
देसाई ने घरेलू निवेशकों के पैसा लगाने पर कहा कि बाजार में दो बड़े खिलाड़ी हैं। पहला - घरेलू निवेशक और दूसरा- विदेशी निवेशक। फिलहाल घरेलू निवेशक खरीदारी कर रहे हैं। ऐसे में विदेशी निवेशकों को मौका नहीं मिल पा रहा है। जैसी ही कॉरपोरेट पैसा जुटाना शुरू करेंगे तो विदेशी निवेशकों को बाजार में एंट्री मिल सकती है। हमें लगता है कि आने वाले छह महीने में विदेशी निवेशकों की खरीदारी लौट आएगी।
बता दें, पिछले कुछ वर्षों में घरेलू निवेशकों ने बाजार में बड़ी मात्रा में निवेश किया है। अकेले मई में म्यूचुअल फंड्स में 34,697 करोड़ रुपये का निवेश आया है। वहीं, एसआईपी का आंकड़ा 20,904 करोड़ पर पहुंच गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story