अन्य

भारतीय बौद्ध महासभा ने मनाया 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

Nilmani Pal
16 Aug 2024 11:06 AM GMT
भारतीय बौद्ध महासभा ने मनाया 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
x

रायपुर। भारतीय बौद्ध महासभा जिला इकाई द्वारा लोक तांत्रिक भारत के आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को संविधान निर्माता डॉ, बाबा साहेब आंबेडकर जी के प्रतिमा के पास आंबेडकर चौक में 78 वां स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आयु,बी,एस, जागृत जी एवं जिला अध्यक्ष प्रकाश रामटेके ने सर्व प्रथम संविधान निर्माता डॉ, बाबा साहेब आंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात ध्वजारोहण किया गया कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव विजय गजघाटे ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश कोषाध्यक्ष निलकंठ सिंगाड़े, संजय गजघाटे, जी,एस, मेश्राम, मदनलाल मेश्राम, बेनिराम गायकवाड़, कमलेश रामटेके, दिलीप टेंभुरने, सुरेन्द्र कोल्हेकर, मकरंद घोड़ेसवार रतन डोंगरे, हितेश गायकवाड़, महेश बोरकर, राजेंद्र गवई,भावेश परमार,प्रदीप रंगारी, करूणा वासनिक, वैशाली मेश्राम, संध्या बड़ोले, सुनंदा बघेल, वैशाली गवई, अरूणा मेश्राम, और समाज के गणमान्य सेंकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।

Next Story