अन्य
पाकिस्तान को भारतीय सेना कठोर सबक सिखाएगी : रोहन गुप्ता
jantaserishta.com
11 May 2025 8:42 AM IST

x
अहमदाबाद: पाकिस्तान की नापाक हरकतों पर भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा कि पाकिस्तान को अब समझ जाना चाहिए कि वह भारत को ज्यादा न उकसाए। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह भारत अब छोड़ने के मूड में नहीं है। भारतीय सेना पाकिस्तान को कठोर सबक सिखाने में सक्षम है।
शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन दिनों में पाकिस्तानी सेना की बेबसी और हताशा दुनिया के सामने साफतौर पर दिख रही है। अंधेरे की आड़ में हमारे नागरिकों पर मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया जा रहा है। पाकिस्तान के कायराना हमलों का हमारे सशस्त्र बलों और रक्षा प्रणालियों ने मजबूती से मुकाबला किया है। उनका एक भी हमला सफल नहीं हुआ है, जो हमारी सेना और हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि देशभर में हमारी रक्षा प्रणालियों की सराहना की जा रही है। हमारी सेना पूर्ण रूप से सक्षम है कि वह कहीं से भी हमला कर सकती है। लेकिन, जिम्मेदार देश और जिम्मेदार सेना होने के नाते हमने पाकिस्तान के नागरिकों को टारगेट नहीं किया है। बावजूद पाकिस्तान हमारे नागरिकों को टारगेट कर रहा है। अब बहुत हुआ, पाकिस्तान को समझ लेना चाहिए कि अब आर-पार की जंग होगी। पाकिस्तान की नापाक हरकतों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पाकिस्तान की आवाम को भी यह समझना होगा कि भारत हमेशा से संवेदनशील रहा है।
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के पोस्ट पर भाजपा नेता ने कहा कि मुझे लगता है कि जब पूरा देश मिलकर पाकिस्तान के सामने एकजुट हो रहा है और पूरा देश भारतीय सेना के साथ है, तो मुझे लगता है कि इस वक्त किसी भी तरह का सोशल मीडिया पोस्ट नहीं करना चाहिए, जिससे सरकार या फिर भारतीय सेना का मनोबल कम हो।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





