अन्य

इंडिया vs बांग्लादेश: ईशान किशन की धमाकेदार पारी, जड़ा दोहरा शतक

jantaserishta.com
10 Dec 2022 2:18 PM IST
इंडिया vs बांग्लादेश: ईशान किशन की धमाकेदार पारी, जड़ा दोहरा शतक
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: ईशान किशन ने इतिहास रच दिया है. ईशान किशन बांग्लादेश के खिलाफ डबल सेंचुरी जड़ दिया है. ईशान किशन ने मुस्तफिजुर रहमान की बॉल पर सिंगल लेकर यह कीर्तिमान हासिल किया. ईशान दोहरा शतक बनाने के लिए 126 गेंदें लीं और उन्होंने 23 चौके और 9 छक्के लगाए. ईशान किशन वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले महज चौथे भारतीय हैं. इससे पहले भारत के लिए रोहित शर्मा ने तीन, जबकि सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने एक-एक मौके पर दोहरा शतक बनाया था.

बांग्लादेशी टीम ने शुरुआती दो मुकाबलों में जीत दर्ज करके सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली थी. ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है और वह जीत दर्ज करके क्लीन स्वीप होने से बचना चाहेगी. चोटिल होने के चलते इस मुकाबले से नियमित कप्तान रोहित शर्मा, कुलदीप सेन और दीपक चाहर बाहर हो चुके हैं. रोहित के बाहर होने के चलते केएल राहुल को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story