अन्य

ऑटोमोबाइल सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, जापान को पछाड़कर तीसरे स्थान पर : नितिन गडकरी

jantaserishta.com
2 Jun 2025 8:19 AM IST
ऑटोमोबाइल सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, जापान को पछाड़कर तीसरे स्थान पर : नितिन गडकरी
x
नागपुर: ऑटोमोबाइल सेक्टर में भारत ने एक बड़ी छलांग लगाई है। इस सेक्टर में जापान को पछाड़ते हुए भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को यह बात कही।
नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत ने ऑटोमोबाइल उद्योग में ऐतिहासिक प्रगति हासिल की है। उन्होंने बताया कि 11 साल पहले जब वह पहली बार केंद्रीय मंत्री बने थे, तब भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग सात लाख करोड़ रुपए का था और वैश्विक स्तर पर सातवें स्थान पर था। आज यह उद्योग 23 लाख करोड़ रुपए का हो गया है और भारत ने जापान को पीछे छोड़कर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है।
गडकरी ने कहा कि उनका विभाग परिवहन का है, इसलिए ऑटोमोबाइल उद्योग उनके दायित्व में आता है। उन्होंने कहा, "जब मैं 11 साल पहले 2014 में मंत्री बना, तब भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग सात लाख करोड़ रुपए का था और हम सातवें नंबर पर थे। आज इस उद्योग का आकार 23 लाख करोड़ रुपए हो गया है, और हमने जापान को पीछे छोड़कर तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि वैश्विक स्तर पर पहले स्थान पर अमेरिका (78 लाख करोड़ रुपए) और दूसरे स्थान पर चीन (49 लाख करोड़ रुपए) का ऑटोमोबाइल उद्योग है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story