अन्य

भारत ने अग्नि-4 बैलेस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण

jantaserishta.com
7 Sept 2024 8:34 AM IST
भारत ने अग्नि-4 बैलेस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण
x
नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, "यह प्रक्षेपण ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से सफलतापूर्वक किया गया।"
उन्होंने कहा कि प्रक्षेपण ने सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों को सफलतापूर्वक हासिल किया। अधिकारी ने कहा, "यह (परीक्षण) स्ट्रैटिजिक फोर्सेज कमान के तत्वावधान में आयोजित किया गया।"
इससे पहले 4 अप्रैल को भारत ने नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-प्राइम का भी सफल उड़ान परीक्षण किया। सामरिक बल कमान (एसएफसी) ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के साथ मिलकर यह सफल उड़ान परीक्षण किया था। अग्नि मिसाइल भारत द्वारा विकसित एक बैलिस्टिक मिसाइल है। यह लंबी दूरी के परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम, सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story