अन्य

34 साल पहले भारत ने किया था आकाश मिसाइल का सफल परीक्षण

jantaserishta.com
15 Aug 2024 8:41 AM IST
34 साल पहले भारत ने किया था आकाश मिसाइल का सफल परीक्षण
x
नई दिल्ली: 15 अगस्त 1990 को देश स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना रहा था। दूसरी तरफ, इसी दिन भारत ने आकाश मिसाइल की सफल लॉन्चिंग कर दुनिया को यह बता दिया था कि आने वाला समय उनका है।
भारतीय सेना में शामिल इस मिसाइल आकाश के आने से सेना की ताकत में काफी इजाफा हुआ है। वहीं, साल दर साल इस मिसाइल को अपग्रेड किया गया, जिसने इसे दुनिया का सबसे ताकतवर मिसाइल बना दिया है। आज भारत आत्मनिर्भर अभियान के तहत कई मिसाइल का निर्माण कर दुनिया में अपनी धाक जमा रहा है। आकाश मिसाइल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है।
यूं तो आकाश मिसाइल को समय-समय पर अपडेट किया गया, साथ ही उसका परीक्षण भी किया गया। लेकिन, मार्च में हुए एक सफल परीक्षण के दौरान, चीन और पाकिस्तान में खलबली मच गई।
सेना की ओर से एक वीडियो शेयर किया गया। सेना ने इस वीडियो को शेयर कर बताया था कि यह मिसाइल एक बार में चार टारगेट को ध्वस्त कर सकता है। इस मिसाइल की खास बात यह है कि हवा में यह 25 किलोमीटर की रेंज तक निशाना लगा सकता है। इससे सेना की ताकत बढ़ी है।
खास बात यह है एक बार में चार टारगेट को ध्वस्त करने वाला यह मिसाइल सिर्फ भारत के पास है। भारत में फिलहाल इसके तीन वैरिएंट मौजूद हैं। पहला आकाश एमके- जिसकी रेंज 30 किलोमीटर है, दूसरा आकाश एमके-2 जिसकी रेंज 40 किलोमीटर है और तीसरा आकाश-एनजी, इसकी रेंज 80 किलोमीटर है।
हवा में घात लगाए बैठे दुश्मनों को आकाश एनर्जी 25 किलोमीटर तक की ऊंचाई पर ध्वस्त कर सकता है। इस मिसाइल के होने से दुश्मन को छुपने का मौका भी नहीं मिलेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story