अन्य

अफगानिस्तान में हमले की भारत ने की न‍िंदा, पाक‍िस्‍तान की हरकत को बताया गैरज‍िम्‍मेदाराना

jantaserishta.com
23 Feb 2026 8:02 AM IST
अफगानिस्तान में हमले की भारत ने की न‍िंदा, पाक‍िस्‍तान की हरकत को बताया गैरज‍िम्‍मेदाराना
x
नई दिल्ली: अफगान‍िस्‍तान में रव‍िवार सुबह पाकिस्‍तानी सेना के हवाई हमलों की भारत ने कड़ी आलोचना की और इसे गैरज‍िम्‍मेदाराना हरकत बताया। व‍िदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में भारत के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में अफगान इलाके पर पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक की भारत कड़ी निंदा करता है।
पाकिस्तानी सेना ने रव‍िवार सुबह अफगान‍िस्‍तान के कथ‍ित आतंकी ठ‍िकानों को निशाना बनाया। पाकिस्तान ने अफगान‍िस्‍तान के ठ‍िकानों पर हवाई हमले क‍िए। पाकिस्‍तान की इस सैन्‍य कार्रवाई में कई महिलाओं-बच्चों समेत 17 लोगों की मौत हो गई और छह लोग लापता बताए जा रहे हैं।
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के एयरस्ट्राइक को लेकर मीड‍िया के सवालों का जवाब देते हुए भारत के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा क‍ि रमजान के पव‍ित्र मौके पर पाक‍िस्‍तान की इस हरकत की भारत कड़ी न‍िंदा करता है। पाक‍िस्‍तान के हवाई हमलों में 17 लोगों की जान चली गई। उन्‍होंने कहा क‍ि यह पाकिस्तान की अपनी अंदरूनी नाकामियों को बाहर दिखाने की एक और कोशिश है। भारत अफगानिस्तान की सॉवरेनिटी, टेरिटोरियल इंटीग्रिटी और आजादी के लिए अपना सपोर्ट दोहराता है।
हमलों के बाद से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। अफगान सरकार के मुताबिक, बमबारी में दर्जनों लोग मारे गए या घायल हुए।
वहीं, अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा, "पिछली रात, उन्होंने नंगरहार और पक्तिका प्रांतों में हमारे आम लोगों पर बमबारी की, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत दर्जनों लोग मारे गए और घायल हो गए।"
इन हमलों की पुष्टि करते हुए पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने एक्स पर कहा, "पाकिस्तान ने बॉर्डर इलाके में टीटीपी और उसके साथियों के सात टेररिस्ट कैंप और ठिकानों को इंटेलिजेंस के आधार पर चुनकर निशाना बनाया है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story