अन्य

इंडिया ए की हार, जुरेल-प्रसिद्ध ने पर्थ टेस्ट के लिए पेश की दावेदारी

jantaserishta.com
9 Nov 2024 2:23 PM IST
इंडिया ए की हार, जुरेल-प्रसिद्ध ने पर्थ टेस्ट के लिए पेश की दावेदारी
x
मेलबर्न: सैम कॉन्‍स्‍टास के दूसरी पारी में लगाए गए अर्धशतक से ऑस्ट्रेलिया ए ने इंडिया ए को छह विकेट से हराकर सीरीज़ पर 2-0 का कब्ज़ा जमा लिया है। इस अर्धशतक से कॉन्‍स्‍टास ने ओपनिंग के लिए अपना दावा भी पेश किया।
हालांकि इंडिया ए के लिए राहत की बात ध्रुव जुरेल का लगातार दूसरा अर्धशतक और प्रसिद्ध कृष्णा की दोनों पारियों में अच्छी गेंदबाज़ी रही और दोनों ही खिलाड़ियों ने इस प्रदर्शन से पर्थ टेस्ट के लिए अपना दावा मज़बूत किया है। कॉन्‍स्‍टास ने नाबाद 73 रन बनाए और बो वेबस्टर (नाबाद 46) के साथ 96 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिला दी। इससे पहले नई गेंद द्वारा प्रसिद्ध द्वारा दिए गए दो झटकों से ऑस्ट्रेलिया ए 168 रनों का पीछा करते हुए चार विकेट पर 73 के स्कोर के साथ संघर्ष कर रही थी।
वहीं इससे पहले दिन की शुरुआत में मैच का दूसरा अर्धशतक लगाते हुए जुरेल ने भारत को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। नीतीश कुमार रेड्डी (38), तनुष कोटियन (44) और प्रसिद्ध (29) ने उनका अच्छा साथ दिया।
प्रसिद्ध ने जब मार्कस हैरिस और कैमरन बेनक्रॉफ्ट को पहले ही ओवर में गोल्डन डक पर आउट किया तो लगा कि मैच रोमांचक हो सकता है, लेकिन कॉन्‍स्‍टास ने पहले कप्तान नेथन मैक्सवीनी (25) और फिर वेबस्टर के साथ मिलकर अपनी टीम को आसान जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलिया ए 223 और 169/4 (कॉन्‍स्‍टास 73*, वेबस्टर 46*) ने इंडिया ए 161 और 229 (जुरेल 68, रॉकीकॉली 4-74, वेबस्टर 3-49) को 6 विकेट से हराया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story