अन्य

हरियाणा के गन्नौर से निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा, 'भाजपा सरकार के साथ'

jantaserishta.com
10 Oct 2024 8:54 AM IST
हरियाणा के गन्नौर से निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा, भाजपा सरकार के साथ
x
चंडीगढ़: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनावों में हर एग्जिट पोल को धता बताते हुए भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही कांग्रेस पार्टी दोनों ही जगहों पर उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई। हरियाणा में सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने का अनुमान लगाया जा रहा था। लेकिन नतीजों में कांग्रेस पार्टी राज्य की 90 सीटों में से 37 पर जीत दर्ज करके सरकार बनाने से चूक गई। भाजपा की जीत के बाद राज्य की गन्नौर विधानसभा सीट से जीत कर आए निर्दलीय उम्मीदवार देवेंद्र कादियान का रुख सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थन में दिखा।
देवेंद्र कादियान ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “कांग्रेस की हार के पीछे कई कारण हैं। लोकसभा चुनाव में उन्होंने बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ जो हुआ, उसमें कांग्रेस की भूमिका संदिग्ध है। जनता ने उनकी झूठी बातों को पहचान लिया है। परिवारवाद की राजनीति को भी लोगों ने नकार दिया है। भारतीय जनता पार्टी में उन लोगों को अवसर मिला है जो परिवार से बाहर आकर राजनीति कर रहे हैं।”
भाजपा को समर्थन देने के सवाल पर उन्होंने कहा, “जिस उम्मीद से जनता ने हमें विधायक बनाया है, उसी उम्मीद से हम काम करना चाहते हैं। विकास तभी संभव है जब सरकार सही दिशा में काम करे। हमें चुनौतियों का सामना करना है, और हम अपने क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा की सरकार के साथ हैं। कांग्रेस पार्टी में आंतरिक विवाद भी बढ़ रहे हैं। आम नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, लेकिन मुझे इस पर ज्यादा जानकारी नहीं है। मैं सिर्फ अपने क्षेत्र के विकास के लिए आया हूं, और लोगों ने मुझे इसी उद्देश्य से चुना है।”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story