अन्य
निर्दलीय उम्मीदवार सतीश शर्मा को जीत की उम्मीद, पुंछ हवेली विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी हर फैसले के लिए तैयार
jantaserishta.com
8 Oct 2024 10:50 AM IST

x
जम्मू: जम्मू-कश्मीर की छंब सीट से सांसद रहे दिवंगत कांग्रेस नेता मदन लाल शर्मा के बेटे सतीश शर्मा इस बार विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई पार्टियां उनके पास पहुंच रही हैं लेकिन उनकी प्राथमिकता जनता की सेवा करना है जो वह निर्दलीय रहकर भी कर सकते हैं।
उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "यहां सब बहुत अच्छा है। लोगों ने हमारा साथ दिया है। मेरे पिता मदन लाल शर्मा यहां से कई बार सांसद और विधायक रह चुके हैं। यहां इस सभागार में जितने भी लोग हैं वह मदन लाल शर्मा के बनाए गए हैं। लोगों ने काफी संख्या में वोट दिया है।"
उन्होंने कहा कि हर पार्टी हमको अप्रोच कर रही है। हम स्वतंत्र रहकर जम्मू की सेवा कर रहे हैं। हमारे लिए अग्निवीर, बॉर्डर टूरिज्म, रेलवे, रोजगार जैसे बड़े मुद्दे प्रमुख हैं। अगर सरकार के पास आइडिया की कमी है तो हम उनकी मदद करने के लिए तैयार हैं।
भारतीय जनता पार्टी के पुंछ हवेली विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "आज अंतिम फैसले के दिन है. ऊपर वाले पर पूरा भरोसा है कि जो वह फैसला करेगा बेहतर होगा और हमारी जीत होगी। अगर जीत जाते हैं तो यह ऊपर वाले का कर्म होगा। इसके बाद जिन लोगों ने मेरे साथ दिन-रात काम किया है, जीत का क्रेडिट भी उन्हीं को जाता है।"
पुंछ हवेली विधानसभा क्षेत्र से शमीम अहमद गनेई पीडीपी प्रत्याशी ने आईएएनएस से कहा, "बहुत अच्छे से वोटिंग हुई है। मैंने भी लोगों के पास पहुंचकर काम किया है। मुझे लगता है हम लोग भी कंपटीशन में हैं और जो भी ईश्वर का फैसला होगा, उसको हम स्वीकार करेंगे।"
जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर फिलहाल जारी मतगणना में जम्मू और कश्मीर नेशनल कांफ्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच टक्कर हो रही है। नेशनल कांफ्रेंस फिलहाल 39 सीटों पर आगे चल रही है और भाजपा 28 सीटों पर।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





