अन्य

पांचवें कश्मीरी पंडित प्रीमियर लीग का उद्घाटन, उपराज्यपाल बोले- 'खेलों को दिया जा रहा बढ़ावा'

jantaserishta.com
29 Dec 2024 8:34 AM IST
पांचवें कश्मीरी पंडित प्रीमियर लीग का उद्घाटन, उपराज्यपाल बोले- खेलों को दिया जा रहा बढ़ावा
x
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को पांचवें कश्मीरी पंडित प्रीमियर लीग का उद्घाटन किया। इस दौरान उपराज्यपाल ने अलग-अलग टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात की। साथ ही उन्होंने ट्रॉफी का भी अनावरण किया।
कश्मीरी पंडित प्रीमियर लीग (केपीपीएल) के पांचवें संस्करण के उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "आमतौर पर जब कोई स्पोर्ट्स इवेंट शुरू होता है तो हमें फील्ड पर इमोशन देखने को मिलते हैं। इन इमोशन से दर्शक दीर्घा में बैठा शख्स भी प्रभावित होता है और उसे पता चलता है कि फील्ड पर किस तरह से खेला जा रहा है। यही स्पोर्ट्स की असली ताकत है।"
उन्होंने कहा, "मुझे जम्मू-कश्मीर के युवाओं पर गर्व और भरोसा है। मैंने पिछले कुछ सालों में देखा है कि उनके सशक्तिकरण ने जम्मू-कश्मीर को आगे बढ़ाने, उनकी सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद की है। मैं हमेशा कहता हूं कि किसी खिलाड़ी का प्रदर्शन टीम के लिए नहीं होता है बल्कि वह अपनी सीमाओं पर विजय प्राप्त करने के लिए खेलता है। स्पोर्ट्स का मैदान हमें हमेशा प्रेरित करता है।"
उपराज्यपाल ने कहा, "हम कश्मीरी पंडित समुदाय को उजाड़ने के प्रयासों से अवगत हैं, लेकिन आज हम जानते हैं कि कश्मीरी पंडित जम्मू-कश्मीर में कैसे अपना जीवन जी रहे हैं। हम यह भी जानते हैं कि जम्मू-कश्मीर से बाहर वह किन राज्यों में बसे हैं।"
उन्होंने कहा, "अब जब जम्मू-कश्मीर में शांति है तो विभिन्न राज्यों के लोगों को यहां आमंत्रित करके खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुझे उम्मीद है कि अधिक से अधिक लोगों को यहां लाया जाएगा, ताकि वह यहां के माहौल का अनुभव कर सकें और इस क्षेत्र से जुड़ सकें।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story