अन्य
चीनी कंपनी द्वारा निर्मित कंबोडिया के 71सी राजमार्ग का उद्घाटन समारोह आयोजित
jantaserishta.com
14 April 2025 8:34 AM IST

x
बीजिंग: चीन के शांगहाई कंस्ट्रक्शन ग्रुप द्वारा निर्मित कंबोडिया राष्ट्रीय राजमार्ग 71सी का उद्घाटन समारोह 12 अप्रैल को कंबोडिया के त्बोंग खमुम में आयोजित किया गया। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट, लोक निर्माण एवं परिवहन मंत्री पेंग पोनिया और कंबोडिया में चीनी राजदूत वांग वनपिन ने समारोह में भाग लिया।
हुन मानेट ने कहा कि कंबोडिया राष्ट्रीय राजमार्ग 71सी यातायात और माल परिवहन को सुविधाजनक बनाने के लिए महत्वपूर्ण है, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन के विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
वहीं, पेंग पोनिया ने कहा कि कंबोडिया का राष्ट्रीय राजमार्ग 71सी और निर्मित कंबोडिया-चीन मैत्री पुल एक-दूसरे के पूरक हैं, जो न केवल यातायात की स्थिति में सुधार करते हैं, बल्कि मानविकी आदान-प्रदान और व्यापार के माध्यम से इस घनी आबादी वाले क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी निकटता से जोड़ते हैं, जो वास्तव में आशा और विकास के लिए एक पुल का निर्माण करते हैं।
उधर, वांग वनपिन ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में चीन ने कंबोडिया को 4,000 किलोमीटर से अधिक सड़कें और 10 से अधिक पुल बनाने में मदद की है जिससे न केवल कम्बोडियाई लोगों का जीवन सुगम होगा, बल्कि कम्बोडिया के विकास को भी बल मिलेगा।
बता दें कि कंबोडिया राष्ट्रीय राजमार्ग 71सी 114.9 किलोमीटर लंबा है, जो त्बोंग खमुम प्रांत और कम्पोंग चाम प्रांत को जोड़ता है। यह मध्य और पूर्वी कंबोडिया में सड़क नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





