अन्य
छठ को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल ने की व्यापक तैयारी, डीआरएम ने दी जानकारी
jantaserishta.com
3 Nov 2024 8:12 AM IST

x
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर रेल मंडल ने महापर्व छठ के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए व्यापक तैयारी की है। इस संबंध में मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने हाल ही में स्टेशन पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न प्लेटफार्मों पर बैठने की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली, साथ ही स्टेशन परिसर में बन रहे होल्डिंग एरिया का निरीक्षण भी किया।
डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया कि समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से 75 जोड़ी छठ स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रोजाना लगभग 12 से 15 हजार यात्री समस्तीपुर पहुंच रहे हैं। पूरे मंडल में अब तक 10 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं। यात्रियों की अधिक भीड़ के कारण समस्तीपुर, दरभंगा और सहरसा जैसे स्टेशनों पर अतिरिक्त पीआरएस टिकट काउंटर खोले जाने का प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर और भी काउंटर खोले जाएंगे।
इसके अलावा, रक्सौल, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, जयनगर, सहरसा, बनमनखी और पूर्णिया कोर्ट जैसे स्टेशनों पर अतिरिक्त बुकिंग काउंटर खोले जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, जयनगर, सीतामढ़ी, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया, रक्सौल और नरकटियागंज में अतिरिक्त यूटीएस काउंटर खोले जाएंगे।
रेलवे मंडल के 11 स्टेशनों पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की तैनाती की जाएगी, जो 24 घंटे वहां की भीड़ पर नजर रखेंगे और व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे। बुकिंग और पूछताछ काउंटर के आसपास स्पेशल ट्रेनों की जानकारी बैनर के माध्यम से दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, मंडल के कंट्रोल रूम में एक वॉर रूम भी खोला जाएगा, जहां सभी विभागों के अधिकारी और सुपरवाइजर मौजूद रहेंगे।
डीआरएम ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में गाड़ियों के निर्धारित प्लेटफार्मों में अंतिम समय पर बदलाव नहीं किया जाएगा। अगर किसी इमरजेंसी में प्लेटफॉर्म बदलने की जरूरत पड़ी, तो यह एक घंटे पहले या पर्याप्त समय रहते किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





