अन्य

दक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद में हल्की बारिश में ही सड़कों पर जमा पानी, लोगों को हो रही परेशानी

jantaserishta.com
14 July 2024 8:33 AM IST
दक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद में हल्की बारिश में ही सड़कों पर जमा पानी, लोगों को हो रही परेशानी
x
तुगलकाबाद: राष्ट्रीय राजधानी के दक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की हालत बेहद खराब है। यहां हलकी बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया। इससे लोगों का परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 178 में बारिश की पानी की वजह से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यहां से आम आदमी पार्टी की पार्षद सुगंधा विधूड़ी है। वहीं इस विधानसभा से आम आदमी पार्टी के ही विधायक हैं।
क्षेत्र के एक निवासी ने आईएएनएस को बताया कि, इलाके में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सड़कें टूटी हुई हैं। यहां पर आवारा पशु भी एक बड़ी समस्या बन गए हैं। आवारा गायें सड़कों पर घूमती रहती हैं। कोई देखने वाला नहीं है। इलाके में कोई गौशाला भी नहीं है।
आवारा पशुओं की वजह से सड़क पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कभी-कभी ये पशु राहगीरों पर हमला भी कर देते हैं। बच्चे डरे रहते हैं और घरों से बाहर नहीं निकलते।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story