अन्य

पेइचिंग में चीन, रूस और ईरान की बैठक में तीनों पक्षों ने अवैध एकतरफा प्रतिबंधों को समाप्त करने की अपील की

jantaserishta.com
15 March 2025 8:30 AM IST
पेइचिंग में चीन, रूस और ईरान की बैठक में तीनों पक्षों ने अवैध एकतरफा प्रतिबंधों को समाप्त करने की अपील की
x
बीजिंग: चीन ने ईरानी परमाणु मुद्दे पर चीन की राजधानी पेइचिंग में 14 मार्च की सुबह चीन-रूस-ईरान बैठक का आयोजन किया।
इस बैठक के बाद चीन के उप विदेश मंत्री मा जाओशू ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन-रूस-ईरान तीनों पक्षों ने सभी अवैध एकतरफा प्रतिबंधों को समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। संबंधित पक्षों को मौजूदा स्थिति के मूल कारणों को समाप्त करने के लिए प्रयास करना चाहिए। साथ ही उन्हें प्रतिबंध व दबाव डालने और बल प्रयोग की धमकी देने को छोड़ना चाहिए।
उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2231 और इसकी समय-सीमा के महत्व पर बल दिया। उन्होंने संबंधित पक्षों से स्थिति को तनाव बढ़ाने वाली कार्रवाइयों से बचने और कूटनीतिक प्रयासों के लिए अनुकूल माहौल तथा परिस्थितियां बनाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story