अन्य

एलिमिनेटर मुकाबले में युवा योद्धास से भिड़ेंगे युवा मुंबा, तो सोनीपत और वारियर्ज के.सी. के बीच होगा नॉकआउट मुकाबला

jantaserishta.com
2 April 2025 8:34 AM IST
एलिमिनेटर मुकाबले में युवा योद्धास से भिड़ेंगे युवा मुंबा, तो सोनीपत और वारियर्ज के.सी. के बीच होगा नॉकआउट मुकाबला
x
हरिद्वार: हरिद्वार के वंदना कटारिया इंडोर स्टेडियम में चल रही युवा ऑल स्टार्स चैंपियनशिप में मंगलवार को सुपर 6 और हेड-टू-हेड मुकाबलों का शानदार समापन हुआ। निर्णायक मुकाबलों में युवा मुंबा, सोनीपत स्पार्टन्स और वारियर्ज के.सी. ने सुपर 6 मुकाबले जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।
प्लेऑफ राउंड में दो एलिमिनेटर, एक सेमीफाइनल और एक फाइनल मिलाकर कुल चार मुकाबले खेले जाएंगे। हेड-टू-हेड राउंड की हारने वाली टीम सुपर 6 राउंड में तीसरे स्थान पर रही टीम के खिलाफ एलिमिनेटर 1 में खेलेगी, जबकि सुपर 6 की शीर्ष दो टीमें एलिमिनेटर 2 में आमने-सामने होंगी। दोनों ही मुकाबले 2 अप्रैल को खेले जाएंगे। जिसके बाद एलिमिनेटर 1 और एलिमिनेटर 2 के विजेता गुरुवार को सेमीफाइनल में एक दूसरे से भिड़ेंगे। सेमीफाइनल जीतने वाली टीम शुक्रवार को ग्रैंड फिनाले में हेड-टू-हेड विजेता के खिलाफ खेलेगी।
दिन के पहले मुकाबले में युवा मुंबा ने जूनियर स्टीलर्स को 48-26 से हराकर प्लेऑफ में स्थान पक्का किया। पहले हाफ तक 15-14 के स्कोर के साथ लगभग बराबरी पर चल रहे इस मुकाबले ने करवट तब बदली, स्टीलर्स ने युवा मुंबा को ऑल आउट कर बढ़त बनाई, लेकिन मुंबा की टीम ने शानदार वापसी करते हुए जूनियर स्टीलर्स को ऑल आउट कर 5 अंकों से बढ़त अपने नाम कर ली। इसके बाद युवा मुंबा ने स्टीलर्स को दो और बार और ऑल आउट करते हुए 22 अंकों के अंतर से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। पृथ्वीराज शिंदे 12 अंकों के साथ स्टार खिलाड़ी रहे। मुंबा ने सुपर 6 स्टैंडिंग में 37 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं दूसरे मुकाबले में सोनीपत स्पार्टन्स ने पलानी टस्कर्स को 44-33 से हराकर एलिमिनेटर में प्रवेश कर लिया है। पहले हाफ में टस्कर्स को जल्दी ऑल आउट करके स्पार्टन्स ने 22-14 की बढ़त बना ली थी। आगे भी इसी लय को बरकरार रखते हुए स्पार्टन्स ने दूसरे हाफ में दो बार और पलानी को ऑल आउट किया, जिससे उनकी बढ़त और मजबूत हो गई। हालांकि, टस्कर्स ने भी स्पार्टन्स को ऑल आउट कर अंतर 11 अंकों तक घटाया, लेकिन यह काफी नहीं था। पंकज ठाकुर 12 अंक और अंकित सहरवा 11 अंक के साथ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।
वहीं वारियर्ज के.सी. ने चंडीगढ़ चार्जर्स को 51-34 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। बंगाल स्थित फ्रेंचाइजी ने पहले हाफ में ही 20 अंकों की बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने एक-दूसरे को एक-एक बार ऑल आउट किया, लेकिन अंततः वारियर्ज के.सी. ने 15 अंकों से मुकाबला जीत लिया। नितिन सिंह के 10 रेड अंक के साथ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।
दिन का अंतिम हेड-टू-हेड मुकाबला जयपुर पिंक कब्स और युवा योद्धास के बीच खेला जाना था, लेकिन पिंक कब्स पहले ही दो मैच जीतकर युवा ऑल स्टार्स चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में जगह बना चुका है इसलिए इसे रद्द कर दिया गया।
2 अप्रैल के मुकाबले:
एलिमिनेटर 1 - युवा योद्धास बनाम युवा मुंबा, शाम 4:00 बजे
एलिमिनेटर 2 - सोनीपत स्पार्टन्स बनाम वारियर्ज के.सी., शाम 5:30 बजे
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story