अन्य
यूक्रेन को सदस्य बनाने के लिए वार्ता की रूपरेखा पर यूरोपीय संघ में सैद्धांतिक सहमति
jantaserishta.com
15 Jun 2024 9:00 AM IST

x
ब्रुसेल्स: यूरोपीय संघ (ईयू) की परिषद ने घोषणा की है कि यूक्रेन और मोल्दोवा को समूह की सदस्यता प्रदान करने के संबंध में वार्ता की रूपरेखा पर उसके सदस्य देश "सैद्धांतिक रूप से" सहमत हो गए हैं। परिषद ने शुक्रवार को आधिकारिक एक्स अकाउंट पर बताया कि पहली अंतर-सरकारी बैठकें 25 जून को लग्जमबर्ग में होंगी जहां यूरोपीय मामलों के मंत्री मिलेंगे।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यूरोपीय आयोग के प्रवक्ता ने एक सप्ताह पहले कहा था कि दोनों देशों ने औपचारिक रूप से वार्ता शुरू करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा लिए हैं।
यूरोपीय संघ के सभी 27 सदस्य देशों का वार्ता शुरू करने के लिए सहमत होना जरूरी है। वार्ता शुरू होने के बाद भी उसके पूरा होने में आमतौर पर कई साल लग जाते हैं।
मोल्दोवा ने मार्च 2022 में यूरोपीय संघ की सदस्यता के लिए आवेदन किया था, जबकि यूक्रेन ने उसी वर्ष फरवरी में आवेदन किया था। दोनों देशों को जून 2022 में उम्मीदवार का दर्जा दिया गया था। पिछले साल दिसंबर में, यूरोपीय संघ के नेताओं ने यूक्रेन और मोल्दोवा के साथ सदस्यता वार्ता शुरू करने पर सहमति व्यक्त की थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





