अन्य
झारखंड में 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर माह एक हजार रुपए देगी सरकार, 200 यूनिट बिजली भी फ्री
jantaserishta.com
29 Jun 2024 10:02 AM IST

x
रांची: झारखंड में 21 से 50 वर्ष उम्र तक की गरीब एवं जरुरतमंद महिलाओं को राज्य सरकार प्रतिमाह एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता देगी। यह सहायता 'मुख्यमंत्री माई कुई (बहन-बेटी) स्वावलंबन योजना' के तहत दी जाएगी और इस पर सरकार के खजाने से प्रतिवर्ष 5,500 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
सीएम चंपई सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम आयोजित कैबिनेट की बैठक में दो दर्जन से भी ज्यादा कल्याणकारी और लोकलुभावन योजनाओं पर मुहर लगी।
कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने बताया कि मुख्यमंत्री माई कुई (बहन-बेटी) स्वावलंबन योजना की लाभार्थियों को चिन्हित करने के लिए राज्य में कैंप लगाकर जल्द ही आवेदन लिए जाएंगे। सहायता राशि लाभार्थियों के बैंक अकाउंट्स में सीधे भेजी जाएगी। कैबिनेट ने राज्य के लोगों को 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। राज्य में अब तक 125 यूनिट तक की बिजली के लिए लोगों को कोई कीमत नहीं चुकानी पड़ती है।
मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य योजना पर भी कैबिनेट ने मुहर लगाई है, जिसके तहत आयुष्मान कार्ड से वंचित लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए राशन कार्ड के आधार पर 15 लाख रुपए तक की सहायता दी जाएगी। इस योजना से 33.44 लाख परिवार लाभांवित होंगे।
झारखंड में ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को अब सरकार 60 लाख रुपए की सहायता देगी। मुठभेड़ के दौरान जख्मी होने पर उनके इलाज और एयर एंबुलेंस का खर्च सरकार उठाएगी। एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय के अनुसार विश्वविद्यालयों में शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए पीएचडी करने वाले अभ्यर्थियों को सरकार 25 हजार रुपए की सहायता देगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





