अन्य

ग्वालियर में जूनियर से सीनियर्स ने बिना कपड़ों के डांस करने का दबाव बनाया, पुलिस जांच जारी

jantaserishta.com
1 March 2025 8:43 AM IST
ग्वालियर में जूनियर से सीनियर्स ने बिना कपड़ों के डांस करने का दबाव बनाया, पुलिस जांच जारी
x
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में रैगिंग का मामला सामने आया है। यहां एक जूनियर छात्र से सीनियर्स ने रैगिंग की और उस पर बिना कपड़ों के डांस करने का दबाव बनाया गया। यहां तक कि उससे मारपीट भी की गई। यह शिकायत छात्र ने की है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जीवाजी विश्वविद्यालय के एमबीए के छात्र द्वारा अपने बीबीए के जूनियर छात्र के साथ अश्लील गाने पर डांस कराया गया और बिना कपड़ों के डांस करने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर मारपीट की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि विश्वविद्यालय थाने में एक जूनियर छात्र ने अपने सीनियर्स पर रैगिंग करने का आरोप लगाया है। यह छात्रों का मामला है, इसकी पुलिस जांच कर रही है। शिकायत में बताया गया है कि बिना कपड़ों में डांस करने का दबाव बनाया गया था। पुलिस जांच के बाद ही कार्रवाई करेगी।
बताया गया है कि जीवाजी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले बीबीए छठे सेमेस्टर के छात्र हिमांशु भदौरिया ने अपने विभागाध्यक्ष से लिखित शिकायत की थी कि एमबीए द्वितीय सेमेस्टर में पढ़ रहे सीनियर ने उसके साथ रैगिंग करने का प्रयास किया है। सीनियर छात्र ने जबरन उससे एक फिल्मी गीत पर कपड़े उतारकर डांस करने को कहा।
पीड़ित छात्र का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो सीनियर छात्र ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसके साथ एमबीए के तीन अन्य सीनियर छात्र मौजूद थे। इस घटना के संबंध में एक आवेदन ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना पुलिस के पास भी पहुंचा है।
राज्य के शिक्षण संस्थानों में रैगिंग पूरी तरह प्रतिबंधित है और रैगिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। उसके बावजूद रैगिंग के मामले आते रहते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story