अन्य
झारखंड के गढ़वा में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला, जंगल में फेंका शव
jantaserishta.com
6 Feb 2025 8:24 AM IST

x
गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया। वारदात के दो दिन बाद बुधवार को मृतक का शव बरामद किया गया।
इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। वारदात भंडरिया थाना क्षेत्र के टेनटांड़ गांव की है। बताया गया कि झुबली देवी लकड़ी लाने जंगल गई थी। वहां उसका प्रेमी संतोष कोरबा भी मौजूद था।
झुबली देवी के पति बिगन कोरबा को इसकी खबर मिली तो वह भी जंगल पहुंच गया। उसने अपनी पत्नी को संतोष कोरबा के साथ देखा तो उनके बीच विवाद हो गया। इसी दौरान झुबली देवी और संतोष कोरबा ने बिगन कोरबा पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों घर लौट गए और अगले दिन जंगल पहुंचकर उसका शव झाड़ी में छिपा दिया।
बिगन के लापता रहने पर गांव के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ लोग जंगल गए तो उन्होंने खून के निशान देखे। इसके बाद झाड़ी से उसका शव मिला। इसकी सूचना तत्काल भंडरिया थाने की पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया। भंडरिया थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी झुबली देवी से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उसके प्रेमी संतोष कोरबा को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जिस कुल्हाड़ी से हत्या की गई है, वह भी बरामद कर ली गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





