अन्य
बिहार व झारखंड में भी दुकानदारों को नेम प्लेट लगाने काे कहा जाए: प्रेम रंजन पटेल
jantaserishta.com
21 July 2024 8:38 AM IST

x
पटना: उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा मार्ग के दुकानदारों को दुकानों पर नेम प्लेट लगाने काे कहा गया है। इस पर पटना के भाजपा नेता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि यह फैसला सराहनीय है और बिहार, झारखंड जैसे राज्यों को भी इसे लागू करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा मार्ग के दुकानदारों को अपनी नेम प्लेट लगाने का आदेश दिया है। यह मामला आस्था और पवित्रता से जुड़ा हुआ है और इसे बरकरार रखना चाहिए। कांवड़ यात्रा आस्था के साथ पैदल चलकर पूरी की जाती है और भगवान शंकर को जलार्पण किया जाता है।
उत्तर प्रदेश सरकार के इस निर्णय की बिहार में भी सराहना होनी चाहिए। बिहार और झारखंड सरकार की सरकारों को भी उत्तर प्रदेश सरकार के अनुकरणीय फैसले को अपने यहां भी लागू करना चाहिए। इन राज्यों में भी कांवड़ यात्रा मार्ग के दुकानदारों को नेम प्लेट लगाना चाहिए, जिससे कांवड़ यात्रा पर जाने वालों की आस्था और पवित्रता बरकरार रहे। इस निर्णय का कोई विरोध करने वाला नहीं है। जिनकी आस्था सनातन धर्म के साथ जुड़ी है, वे सभी इस निर्णय के समर्थन में हैं। अगर इस तरह का फैसला बिहार और झारखंड की सरकारें करती हैं, तो पूरे देश के लोग इसका समर्थन करेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





