अन्य
पंजाब कांग्रेस की गुरुवार को अहम बैठक, संगठन में बड़े बदलाव के संकेत
jantaserishta.com
13 March 2025 8:32 AM IST

x
नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव को लेकर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इसकी अध्यक्षता पंजाब के नवनियुक्त प्रभारी भूपेश बघेल करेंगे।
बैठक में पंजाब के सभी नेताओं से संगठन में सुधार और बदलाव के विषय पर राय ली जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष को बदलने पर भी मंथन हो सकता है। यह बैठक पार्टी की भावी और संगठनात्मक दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
पंजाब में विधानसभा चुनाव होने में अभी दो साल का वक्त बाकी है। लेकिन कांग्रेस ने अभी से जीत का दावा शुरू कर दिया है। बीते दिनों पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा था कि पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और हमें इस उत्साह को आगे लेकर जाना है। लोगों के हितों के लिए काम करना है। साल 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी पूरी मजबूती के साथ करेंगे, मजबूती के साथ चुनाव भी लड़ेंगे और जीतेंगे।
पिछले कुछ दिनों में पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी लड़ाई देखने को मिली है। एक तरफ जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने घोषणा की है कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनावों में कम से कम 60-70 नए चेहरे उतारेगी। दूसरी तरफ पार्टी के वरिष्ठ नेता और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पार्टी के भीतर अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





