अन्य
जदयू की दिल्ली में अहम बैठक शनिवार को, कई बड़े फैसले लिए जाने की संभावना
jantaserishta.com
28 Jun 2024 12:57 PM IST

x
पटना: एनडीए में शामिल महत्वपूर्ण घटक दल जनता दल यूनाइटेड की शनिवार को दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना से दिल्ली रवाना हो गए हैं।
लोकसभा चुनाव के बाद होने वाली इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस बैठक में कई बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। जदयू के सूत्रों की मानें तो इस बैठक में अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा होगी और उसे लेकर कुछ बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं।
हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा की जाएगी। पिछले साल दिसंबर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद नीतीश कुमार ने कुछ महत्वपूर्ण फैसले लिए थे, जिसमें महागठबंधन से नाता तोड़ना और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के समर्थन से बिहार में सरकार बनाना शामिल है। जदयू के नेता और मंत्री मदन सहनी भी बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। दिल्ली जाने के पहले उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, "पार्टी में बैठकें होती रहती हैं। यह बड़ी बैठक है, कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। अभी नहीं कहा जा सकता कि क्या निर्णय लिए जाएंगे।"
इधर, जदयू के एक नेता की मानें तो बैठक में पार्टी को मजबूत करने के अलावा पार्टी के विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। लोकसभा चुनाव के बाद पैदा हुए हालात पर भी चर्चा की जाएगी। यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू अब 12 लोकसभा सांसदों के साथ केंद्र में एनडीए की अहम सहयोगी है। साथ ही पार्टी बिहार में लोकसभा की सीटों की संख्या में आई गिरावट पर भी चर्चा कर सकती है।
वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में जदयू 16 सीटें जीती थी। जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस बैठक में पार्टी के सभी विधायक, सांसद और प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है।
कहा जा रहा है कि इस बैठक में जदयू अपनी आगे की रूपरेखा तय करेगी, साथ ही कई सियासी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। इस बैठक की अध्यक्षता जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार करेंगे। सूत्र बताते हैं कि जेडीयू संगठन में कई उलटफेर हो सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





