अन्य

आईएमएफ को पाकिस्तान को लोन देने से पहले सोचना चाहिए था : मनोज झा

jantaserishta.com
11 May 2025 8:43 AM IST
आईएमएफ को पाकिस्तान को लोन देने से पहले सोचना चाहिए था : मनोज झा
x
नई दिल्ली: आईएमएफ द्वारा पाकिस्तान को 1 बिलियन डॉलर का लोन दिए जाने पर राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि आईएमएफ को लोन देने पहले सोचना चाहिए था।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान राजद सांसद ने कहा, "आईएमएफ की ओर से जिस तरह से पाकिस्तान को लोन दिया गया, इस पर कई बातें कही जा रही हैं। लेकिन, मैं एक महत्वपूर्ण बात कहना चाहूंगा कि जिन देशों या संस्थाओं ने यह फैसला लिया है, उन्हें गंभीरता से विचार करना चाहिए कि यह रकम पाकिस्तान के लोगों के लिए है या आतंकी प्रयोगशालाओं के लिए। जब सच्चाई सामने आएगी, तो वे भी चौंक जाएंगे।"
राजद सांसद ने आगे कहा कि पूरी दुनिया को भारत और पाकिस्तान की आर्मी के बीच का अंतर भी देखना चाहिए। पाकिस्तान जो नापाक हरकत कर रहा है, हमारे सशस्त्र बल और हमारी सरकार पूरी तरह मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं। मैंने सेना और रक्षा मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग सुनी और मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि वे तथाकथित स्रोतों और टेलीविजन चैनलों पर ध्यान न दें। विदेश मंत्रालय की ब्रीफिंग से यह बिल्कुल स्पष्ट है कि हमने कभी भी स्थिति को बढ़ाने की कोशिश नहीं की। 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली रात को नागरिकों या सैन्य प्रतिष्ठानों पर कोई हमला नहीं हुआ, लेकिन पाकिस्तानी सेना की ओर से प्रतिक्रिया पूरी तरह से विपरीत थी। पाकिस्तान की नापाक हरकत में हमने अपने लोगों को गंवाया।"
पीडीपी प्रमुख के सोशल मीडिया पोस्ट पर राजद सांसद ने कहा कि हमें यह देखना चाहिए कि हमारी सेना जो प्रेस वार्ता में बता रही है, हमेशा उन्हीं की बातों पर गौर करना है। सूत्र या सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबरों पर ध्यान नहीं देना है। भारत-पाक के बीच तनाव है और जिस तरह से पहलगाम में आतंकवादी हमले हुए, एक चिंगारी लगाई गई। लेकिन, इस देश की खूबसूरत मिट्टी ने उसे दरकिनार कर दिया। मैं तमाम मुल्क से यह कहना चाहूंगा कि वह भारत और पाक की आर्मी के बीच अंतर को देखे, इसके बाद फैसला करे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story