अन्य

आईएमडी ने कहा- दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में फिलहाल जारी रहेगा गर्मी का सितम

jantaserishta.com
17 Jun 2024 2:55 PM IST
आईएमडी ने कहा- दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में फिलहाल जारी रहेगा गर्मी का सितम
x
नई दिल्ली: दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है। सुबह के 9 बजते ही ऐसा लगता है कि मानो दोपहर के डेढ़ बज गए। गर्मी की इस तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मौसम विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने आईएएएनएस से इस मुद्दे पर खास बातचीत की।
सेन रॉय ने बताया, “पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश में लू चलने की आशंका है। हीट वेव को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, लोगों को भी सावधानी बरतने का सुझाव दिया गया है। दिल्ली में हीट वेव को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आगामी दिनों में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी की वजह से स्थिति चुनौतीपूर्ण हो सकती है। हमें लगता है कि अगले तीन से चार दिन तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।“
उन्होंने कहा, “प्रचंड गर्मी को देखते हुए बिहार और झारखंड में रेड अलर्ट जारी किया गया। इसके बाद इस बात की संभावना जताई जा रही है कि पूर्वोत्तर भारत में गर्मी अपने तेवर दिखा सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें, तो अभी यहां उस स्थिति को पैदा होने में समय लगेगा। उत्तर प्रदेश में तीन से चार दिन तक रेड अलर्ट रहेगा। पंजाब, हरियाणा में कल से ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाएगा। वहां कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। वहीं, दिल्ली के लिए आज और कल हमने रेड अलर्ट जारी किया है। अधिकतम के साथ–साथ न्यूनतम तापमान को देखते हुए हमने रेड अलर्ट जारी किया है।“
बता दें कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव का कहर है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, दिल्ली, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में कई जगहों पर तापमान 45 से 47 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story