अन्य

मैं हर दिन आपसे प्रेरित होती हूं एंजेलिना जोली: प्रियंका चोपड़ा

jantaserishta.com
18 Jun 2024 10:48 AM IST
मैं हर दिन आपसे प्रेरित होती हूं एंजेलिना जोली: प्रियंका चोपड़ा
x
मुंबई: मशहूर एक्ट्रेस एंजेलिना जोली ने 77वें टोनी अवॉर्ड में अपने प्रोडक्शन 'द आउटसाइडर्स' के लिए पहली बार यह पुरस्कार जीता। उनकी इस खास उपलब्धि पर हर कोई सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहा है।
प्रियंका चोपड़ा ने भी एंजेलिना जोली को बधाई देते हुए एक स्पेशल नोट लिखा। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जोली और उनकी बेटी विवियन की एक कैंडिड तस्वीर शेयर की और लिखा, ''इस एंजेल को बहुत-बहुत बधाई.. आप जीवन में हर चीज और उससे भी ज्यादा की हकदार हैं! 'द आउटसाइडर्स' के लिए बेस्ट म्यूजिकल टोनी अवॉर्ड जीतने, कई अवॉर्ड्स और 12 नॉमिनेशन के लिए आपको बहुत-बहुत बधाई!"
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, "आप शक्ति हैं, और मैं हर दिन आपसे बहुत प्रेरित होती हूं, एंजेलिना जोली... बधाई हो, विवियन।" बता दें कि 'द आउटसाइडर्स' 2023 का एक म्यूजिकल है। इसे 14 साल के पोनीबॉय कर्टिस के नजरिए से बनाया गया है।
विवियन जोली और उनके पूर्व पति ब्रैड पिट के छह बच्चों में से एक हैं। एक्ट्रेस ने 2016 में पिट से तलाक के लिए अर्जी दी थी, जिसमें उन्होंने आपसी मतभेदों का हवाला दिया था। दोनों साल 2005 से साथ थे और नौ साल बाद यानी 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन यह शादी लंबे समय तक चल न सकी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story