अन्य

नारायणपुर के भानपुरी में धड़ल्ले से हो रहा अवैध रेत उत्खनन, विभाग और मंत्री मौन

Nil dhankar
21 May 2025 3:53 PM IST
नारायणपुर के भानपुरी में धड़ल्ले से हो रहा अवैध रेत उत्खनन, विभाग और मंत्री मौन
x

नारायणपुर। नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष चंदन कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के बस्तर विकासखंड व भानपुरी थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़े आमाबाल के आश्रित ग्राम सल्पीपदर में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से भेंट करने गए हुए थे इस दौरान ग्रामीणों की शिकायत पर नदी में चल रहे अवैध रेत उत्खनन स्थल पर जाकर वस्तुस्थिति से अवगत हुए। पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आखिर ये अवैध रेत उत्खनन किसके संरक्षण मे हो रहा है ? ना तो ग्राम सभा की अनुमती ना ही प्रशासन की अनुमती।

चंदन कश्यप ने गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब छोटे ट्रेक्टर वाले या कोई अन्य लोग निजी उपयोग के लिए रेत निकालते है तो नियमों का हवाला देकर खनिज विभाग के अधिकारी उनके ऊपर कार्यवाही करते हैं। अब देखने वाली बात है कि क्या विभाग इस पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही करेगा अथवा सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं की दबाव में लिपापोती करेगा।

कश्यप ने कहा कि पूरे प्रदेश मे लगातार अवैध रेत उत्खनन की शिकायतें आ रहीं है कि विष्णु देव की सरकार सोयी हुई है। यह केवल सुशासन तिहार के नाम पर लोगों का ध्यान भटकाने का कार्य कर रहीं है। बीते दिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज मे भी अवैध रेत उत्खनन का मामला उठा था किन्तु प्रदेश की भाजपा सरकार सोई हुई है ना ही कभी कार्यवाही करेंगे क्योंकि भाजपा के संरक्षण मे जो हो रहा है.।

गौरतलब बात तो यह है कि जिला बस्तर जगदलपुर के कलेक्टर, राजस्व अनुभाग बस्तर के एसडीएम, तहसीलदार भानपुरी एवं पुलिस थाना भानपुरी के टीआई को उक्त अवैध रेत परिवहन के सम्बन्ध में अवगत कराने के बावजूद भी अभी तक सम्बंधित अधिकारियों द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया है ना ही उचित कार्रवाई भी नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग और मंत्री दोनों मौन बैठ गए है।





Next Story