अन्य
बकरी फार्म में चल रहे अवैध बंदूक कारखाने का भंडाफोड़, कई हथियार बरामद, पांच गिरफ्तार
jantaserishta.com
6 Aug 2024 8:37 AM IST

x
मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक बकरी फार्म की आड़ में चलाए जा रहे अवैध बंदूक कारखाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से कई हथियार और हथियार बनाने में प्रयुक्त औजार भी बरामद किए हैं। पुलिस ने हथियार बनाने वाले पांच कारीगरों को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टेटिया बंबर थाना अंतर्गत बनैली स्थित सर्वेश कुमार के बकरी पालन फार्म पर छापेमारी की गई। यहां बकरी फार्म के घर के नीचे तहखाना बनाकर अवैध हथियार का निर्माण किया जा रहा था।
मुंगेर के पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि हथियार बना रहे पांच कारीगरों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियारों को बरामद किया गया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 7 देसी पिस्तौल, 5 बेस मशीन, 5 अर्द्धनिर्मित पिस्तौल, 9 मैगजीन, 16 अर्द्धनिर्मित मैगजीन, 12 जिंदा कारतूस, 6 मोबाइल सहित बड़ी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





