अन्य
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में अवैध गन फैक्ट्री का खुलासा, 14 हथियार बरामद
jantaserishta.com
26 Dec 2024 8:32 AM IST

x
बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। यहां अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा हुआ है और 14 हथियार बरामद किए गए हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि खकनार थाना क्षेत्र के पाचौरी गांव में हथियार बनाए जाते हैं। इस सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने दबिश दी तो छह पिस्टल मिली। इसके अलावा आठ अर्धनिर्मित पिस्टल और अन्य औजार भी बरामद किए गए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश को पाचौर गांव में हथियार बनाने की फैक्ट्री की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर अन्य पुलिसकर्मियों के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सादे कपड़ों में पहुंचकर दबिश दी। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
बताया गया है कि पूर्व में पुलिस ने अवैध रूप से पिस्टल बनाते हुए आरोपी हरविंदर को पकड़ा था। उसके खिलाफ भी खकनार थाने में अवैध हथियार तस्करी का मामला दर्ज है। उस समय आरोपी को छह पिस्टल और हथियार बनाने के सामान के साथ गिरफ्तार किया गया था। एक अन्य आरोपी प्यारा सिंह खरगोन निवासी है और उसके खिलाफ सीहोर जिले के थाना नसरुल्लाह गंज और थाना भगवानपुरा में मामले दर्ज हैं।
बुरहानपुर सहित आसपास के इलाके में सिकलीगर बड़े पैमाने पर अवैध हथियार बनाने का कारोबार करते हैं। वे सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं देश के अन्य हिस्सों में भी इन हथियारों की आपूर्ति करते हैं। इस अवैध कारोबार से जुड़े आरोपी देश के अलग-अलग हिस्सों में भी पकड़े जाते हैं। बुरहानपुर में पकड़े गए आरोपी भी लंबे अरसे से अवैध हथियार बनाकर बेचने का कारोबार करते आ रहे हैं और उनके खिलाफ मामले भी दर्ज हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





